
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिजनो से मिलने के लिए उन्नाव पहुंचेंगे। आपको बताते चलें कि पीएम मोदी शनिवार को गंगा पर मंथन करने के लिए कानपुर में मौजूद हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना भी साधा था।
ये है पूरा मामला
उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी।
यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 44 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिर में उसकी सांसें थम गईं। रविवार को दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव स्थित उसके गांव में दादी बाबा के पास ही दफनाया गया।
Facebook
Twitter
YouTube
RSS